Water Crisis: दिल्ली में जल संकट के बीच जल मंत्री आतिशी ने जल समस्या को लेकर केंद्रीय जल मंत्री गजेंद्र शेखावत को पत्र लिखा है। अपने पत्र में उन्होंने पड़ोसी राज्य यूपी-हरियाणा से दिल्ली से यह अपील की है कि दिल्ली को इस समस्या से उभरने लिए अतिरिक्त जल की जरुरत है।
Highlights
- Water Crisis पर मंत्री आतिशी ने केंद्र सरकार को लिखी चिट्ठी
- पत्र में यूपी-हरियाणा से जल की मांग की
- हरियाणा सरकार की मनमानी ने दिल्ली को आपात स्थिति में डाला
Water Crisis: यूपी-हरियाणा से जल की मांग
दिल्ली में भीषण गर्मी पड़ने के कारण कई हिस्सों में Water Crisis का समस्या बना हुआ है। जिसको लेकर दिल्ली सरकार में जल मंत्री आतिशी ने शुक्रवार को केंद्र सरकार में जल मंत्री गजेंद्र शेखावत को पत्र लिखा है। उन्होंने दिल्ली में पानी की समस्या को लेकर यूपी-हरियाणा से अतिरिक्त पानी दिलवाने की अपील की है। पत्र में आतिशी ने कहा कि इस हीट वेव के समय दिल्ली में ज्यादा पानी की जरूरत है। परन्तु हरियाणा से कम पानी आ रहा है।
Water Crisis को लेकर केजरीवाल पहुंचे सुप्रीम कोर्ट
गुरुवार को मंत्री आतिशी ने वजीराबाद जल उपचार संयंत्र का निरीक्षण करने के बाद हरियाणा सर्कार से नाराजगी जताई। अतिशी ने कहा, ‘दिल्ली पानी की पूर्ति के लिए यमुना नदी पर निर्भर है। दिल्ली की यमुना नदी से मिलने वाला पानी हरियाणा से छोड़ा जाता है। लेकिन जब हरियाणा से पानी ही कम आएगा तो यमुना नदी से दिल्ली में पानी की पूर्ति कैसे होगा? इस Water Crisis को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की है। उन्होंने हरियाणा, और उत्तर प्रदेश से पानी की मांग की है।
हरियाणा सरकार कर रही अपनी मनमानी
आतिशी ने कहा कि वजीराबाद वॉटर प्लांट में का पानी लगातार घट रहा है। वजीराबाद से पानी चंद्रवाल और ओखला वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट में जाता है। लेकिन यमुना में पानी कम होंने की वजह से प्लांट में पानी ही नहीं पहुंच रहा है। हरियाणा सरकार को भी हमने पत्र लिखा हुआ है। लेकिन हरियाणा सरकार अपनी मनमानी कर रही है। इनकी मनमानी ने दिल्ली को आपात स्थिति में डाल दिया है। केंद्र की जिम्मेदारी है कि वो हरियाणा को इस तरह की मनमानी करने से रोके।


Download Android App
Download iOS App



