साकेत, मालवीय नगर, वसंत कुंज समेत दिल्ली के इन बड़े इलाकों में 2 दिन तक नहीं आएगा पानी; देखें पूरी लिस्ट

Summary :

राजधानी दिल्ली में भीषण गर्मी का कहर तो पहले से ही जारी है, लेकिन अब दिल्लीवालों की मुश्किलें और बढ़ने वाली हैं। चिलचिलाती धूप और उमस के बीच सोमवार से दिल्ली के 75 से ज्यादा इलाकों में पानी का संकट गहराने वाला है। दिल्ली जल बोर्ड ने एक जरूरी एडवाइजरी जारी करते हुए लोगों को आगाह किया है कि सोमवार 6 जुलाई और मंगलवार 7 जुलाई को इन क्षेत्रों में जलापूर्ति पूरी तरह प्रभावित रहेगी। Delhi Jal Board ने बताया कि खिजराबाद गांव और तैमूर नगर नाले के पास हाल ही में डाली गई 1500 मिलीमीटर की नई माइल्ड स्टील…

राजधानी दिल्ली में भीषण गर्मी का कहर तो पहले से ही जारी है, लेकिन अब दिल्लीवालों की मुश्किलें और बढ़ने वाली हैं। चिलचिलाती धूप और उमस के बीच सोमवार से दिल्ली के 75 से ज्यादा इलाकों में पानी का संकट गहराने वाला है। दिल्ली जल बोर्ड ने एक जरूरी एडवाइजरी जारी करते हुए लोगों को आगाह किया है कि सोमवार 6 जुलाई और मंगलवार 7 जुलाई को इन क्षेत्रों में जलापूर्ति पूरी तरह प्रभावित रहेगी।

Delhi Jal Board ने बताया कि खिजराबाद गांव और तैमूर नगर नाले के पास हाल ही में डाली गई 1500 मिलीमीटर की नई माइल्ड स्टील पाइपलाइन को मेन सिस्टम के साथ जोड़ने का काम किया जाना है। इस मेंटेनेंस कार्य के कारण पानी की सप्लाई को अस्थायी रूप से रोकना पड़ रहा है।

जानिए किन इलाकों पर पड़ेगा असर

Delhi Water Supply
Delhi Water Supply (source : social media)

दिल्ली जल बोर्ड (DJB) द्वारा जारी एडवाइजरी के अनुसार, 6 और 7 जुलाई को पानी की कटौती से प्रभावित होने वाले सभी इलाकों की स्पष्ट लिस्ट नीचे दी गई है:

जहां सप्लाई पूरी तरह ठप रहेगी:

Water Supply Disruption Delhi
Water Supply Disruption Delhi (source : social media)
  • गीतांजलि एन्क्लेव

  • नवजीवन विहार

  • साकेत

  • खिड़की

  • हौज रानी

  • मालवीय नगर

  • शेख सराय (फेज-1 और फेज-2)

  • स्वामी नगर

  • सावित्री नगर

  • चिराग दिल्ली

  • लाडो सराय

  • कटवारिया सराय

  • अदचीनी

  • सर्वोदय एन्क्लेव

  • नेब सराय

  • सैदुलाजाब

  • फ्रीडम फाइटर एन्क्लेव

  • इग्नू (IGNOU)

  • कालू सराय

  • पंचशील पार्क

  • पुष्प विहार

  • जीके-2 ओएचटी (GK-II OHT)

जल बोर्ड ने लोगों को सलाह दी है कि वे पानी की किल्लत से बचने के लिए अपनी जरूरतों के हिसाब से पर्याप्त पानी का पहले से ही स्टॉक  कर लें, ताकि इन दो दिनों में किसी को भी भारी परेशानी का सामना न करना पड़े।

अन्य प्रभावित पॉकेट्स और कॉलोनियां:

Water Shortage Delhi
Water Shortage Delhi (source ; social media)
  • ईस्ट ऑफ कैलाश (डी, ई और एफ ब्लॉक)

  • संत नगर

  • अलकनंदा अपार्टमेंट

  • डीडीए फ्लैट्स कालकाजी

  • पॉकेट-52

  • सीआर पार्क (CR Park)

  • श्रीनिवासपुरी

  • गढ़ी

  • एशियन गेम्स विलेज

  • ग्रीन पार्क

  • हौज खास

  • वसंत कुंज (सभी पॉकेट्स)

  • छतरपुर

  • महरौली

  • सराय काले खां

  • आश्रम

  • जंगपुरा-बी

  • जसोला

  • बदरपुर

  • मदनपुर खादर

  • जैतपुर

  • मिथापुर

  • सरिता विहार

यह भी पढ़ें –  शादी को नहीं हुए थे 3 महीने, तीसरी मंजिल से नीचे मिली लाश; परिजनों का आरोप – ‘साजिश के तहत मार डाला’

Rohit Singh

रोहित सिंह पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, समाज, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और शैक्षणिक लेख लिखने में दिलचस्पी रखते हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पोलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं।