राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पिछले कई दिनों से बारिश का दौर जारी है। मौसम काफी सुहावना है। आज सुबह मौसम सुहावना रहने के साथ ही न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम, 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, सुबह साढ़े आठ बजे हवा में आर्द्रता का स्तर 83 प्रतिशत रहा।

मौसम विज्ञान विभाग ने दिन में आम तौर पर आसमान में बादल छाने और दिन में हल्की बारिश होने का पूर्वानुमान लगाया है। वहीं, अधिकतम तापमान के 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं।दिल्ली के कई हिस्सों में रविवार को बारिश हुई थी और अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।


Download Android App
Download iOS App



