दिल्ली में आज कैब ड्राइवर हड़ताल पर रहने वाले है जिसके कारण दिल्ली में जाम की स्थिति भी पैदा हो सकती है। बताया गया है कि इस हड़ताल की वजह से लाखों बच्चों को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। वहीं आपको बता दें परिवहन विभाग की ओर से चलाए जा रहे जांच अभियान के खिलाफ दिल्ली के करीब 35 हजार कैब चालक हड़ताल पर रहेंगे। स्कूल ट्रांसपोर्ट एकता यूनियन के आह्वान पर सभी चालक हड़ताल में शामिल हो रहे हैं।
दिल्ली के करीब 35 हजार कैब चालक हड़ताल पर रहेंगे
जानकारी के आधार पर दिल्ली के कुछ इलाकों में प्रदर्शन करने का ऐलान भी किया है, जिससे कुछ जगहों पर जाम की स्थिति बन सकती है। हड़ताल आगे बढ़ाने को लेकर भी फैसला संभव यूनियन के पदाधिकारियों को कहना है कि अगर हमारी मांगे नहीं मानी जाती हैं तो सोमवार शाम को बैठक कर हड़ताल को आगे बढ़ाने का फैसला लिया जाएगा।
स्कूल ट्रांसपोर्ट एकता यूनियन के आह्वान पर चालक हड़ताल में शामिल हो रहे
इतना ही नहीं पदाधिकारियों को कहना है कि अगर हमारी मांगे नहीं मानी जाती हैं तो सोमवार शाम को बैठक कर हड़ताल को आगे बढ़ाने का फैसला लिया जाएगा


Download Android App
Download iOS App



