देश के कई हिस्सों में बारिश का सिलसिला जारी है। राजधानी दिल्ली में लगातार बारिश हो रही है। पिछले तीन दिनों से हो रही बारिश के कारण कई जगहों पर जलजमाव हो गया है, जिसकी वजह से लोगों को काफी ज्यादा परेशानियां हो रही है। यातायात भी काफी ज्यादा प्रभावित हुआ है। लगातार हो रही बारिश से मौसम में भी बदलाव हुआ है। कई जगहों पर बारिश की वजह से पेड़ भी गिर गए।
मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जार किया था, जिसके तहत में ज्यादातर इलाकों में में हल्की बारिश और कुछ स्थानों पर भारी बारिश को लेकर आगाह किया गया था।दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है। दिन में शहर में मध्यम बारिश के साथ आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहने का पूर्वानुमान जताया गया है।

आईएमडी के मुताबिक, दिल्ली में सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 100 प्रतिशत दर्ज की गई।शुक्रवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम यानी 22.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं, अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री कम यानी 27.6 डिग्री सेल्सियस रहा था।शनिवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना जताई गई है।


Download Android App
Download iOS App



