NIA की पूछताछ में बड़ा खुलासा, PFI के निशाने पर थी PM मोदी की पटना रैली

Summary :

पीएफआई ने जुलाई में बिहार के पटना में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली को निशाना बनाने की योजना तैयार की थी। इसके लिए उन्होंने बैनर- पोस्टर भी तैयार किए थे।

देश में बीते दिनों पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) के खिलाफ कई राज्यों में बड़ी कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई के बाद पीएफआई की बड़ी साजिश का खुलासा हुआ है। जानकारी के मुताबिक, पीएफआई ने जुलाई में बिहार के पटना में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली को निशाना बनाने की योजना तैयार की थी। इसके लिए उन्होंने बैनर- पोस्टर  भी तैयार किए थे।
केरल से गिरफ्तार पीएफआई मेंबर शफीक पैठ ने एनआईए द्वारा की गई पूछताछ में ये बड़ा खुलासा किया। इसके पीएफआई टेरर मॉड्यूल तैयार करने और अन्य हमलों की भी तैयारी कर रहा था। एनआईए की पूछताछ में शफीक ने बताया कि इसी साल 12 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पटना रैली उनके निशाने पर थी।
देश-विदेश से इकट्ठा किए गए करोड़ों रुपए
जांच के दौरान एनआईए को ये भी पता चला है कि PFI के एकाउंट में एक साल में करीब 120 करोड़ रुपये डिपॉजिट किए गए थे। इसके साथ ही जितना पैसा अकाउंट में जमा किया गया था उससे दोगुना रुपया कैश के रूप में एकत्र किया गया था। जानकारी के मुताबिक, ये करोड़ों रुपये की रकम न सिर्फ हिंदुस्तान के अलग-अलग शहरों से, बल्कि विदेशों से भी एकत्र की गई थी। 
देश के करीब 15 राज्यों में ईडी और NIA ने मिलकर PFI नेताओं के दफ्तरों और आवासों पर छापेमारी की। उस दौरान NIA ने 100 से ज्यादा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया था। जबकि, ईडी ने चार लोगों को हिरासत में लिया था। इनमें सबसे ज्यादा गिरफ्तारियां केरल से हुईं थीं। यहां से एजेंसी ने 22 लोगों को गिरफ्तार किया था।

Desk Team