Delhi Rain : दिल्ली-एनसीआर में आज सुबह हुई झमझम बारिश से मौसम सुहावना हो गया है। सोमवार को दोपहर बाद दिल्ली में कुछ देर तक हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हुई। लेकिन बारिश के बाद उमस भरे मौसम ने लोगों को परेशान किया। वहीं आज हुई बारिश से लोगों को राहत मिली है। मौसम विभाग ने 13-14 जुलाई को हल्की बारिश का अनुमान जताया है। इसके लिए येलो अलर्ट भी जारी किया है।
दिल्ली में 30 जून को दक्षिणी पश्चिमी मानसून ने दस्तक दी थी। उस दिन 24 घंटे में 117.2 मिमी बारिश हुई। उसके बाद से लगातार विभाग दिल्ली-एनसीआर में बारिश की संभावना जता रहा है। 06 जुलाई को बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया था, लेकिन मौसम बनने के बाद भी बारिश नहीं हुई।

सोमवार को दिल्ली में दोपहर बाद मौसम ने करवट ली। आसमान में काले बादलों ने डेरा डाला और कुछ देर के लिए तेज बारिश हुई। उसके बाद बादल छंट गए और धूप निकल आई। बारिश के बाद निकली धूप से उमस भरी गर्मी ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए।
NCR के इन इलाकों में होगी बारिश
दिल्ली के विभिन्न इलाकों समेत आसपास के नोएडा और गाजियाबाद में भी झमाझम बारिश सुबह शुरू हो गई। मौसम विभाग ने मंगलवार सुबह दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में बारिश का अलर्ट जारी किया था। IMD ने कहा था कि अगले कुछ घंटों में दिल्ली और एनसीआर में बारिश के आसार हैं। दिल्ली के अलावा, इंदिरापुरम, नोएडा, दादरी, ग्रेटर नोएडा, चरखी दादरी, झज्जर, कोसाली, महेंद्रगढ़, नजीबाबाद, बिजनौर, अमरोहा में बारिश की संभावनाएं जताई गयी है।


Download Android App
Download iOS App



