उत्तर भारत में मानसून अपने अंतिम दौर में पहुंच गया है। लेकिन, जाते-जाते मानसून दिल्ली-एनसीआर समेत उसके आस-पास के कई राज्यों को बारिश से तरबतर कर रहा है। राष्ट्रीय राजधानी और उसके आसपास के क्षेत्रों में लगातार दो दिनों से हो रही बरसात के चलते मौसम खुशनुमा हो गया। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है।

दिल्ली, नोएडा और ग्रेटर नोएडा में बुधवार को ज़ोरदार बारिश हुई। बीते दिनों से हो रही बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज हुई, जिसके चलते मौसम सुहावना हो गया। हालांकि दिल्ली के कई इलाकों में मध्यम बारिश के चलते कई इलाकों में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई।

दिल्ली के प्राथमिक मौसम केंद्र सफदरजंग वेधशाला ने बुधवार सुबह 8:30 से शाम 5:30 बजे के बीच 2.8 मिमी बारिश दर्ज की। पालम, लोधी रोड, रिज, आयानगर, मुंगेशपुर, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और मयूर विहार के मौसम केंद्रों में क्रमश: 5.9 मिमी, 3.2 मिमी, 2.6 मिमी, 2 मिमी, 10 मिमी, 5.5 मिमी और 6.5 मिमी बारिश दर्ज की गई।


Download Android App
Download iOS App



