दिल्ली (Delhi) में लगातार मौसम में बदलाव जारी है। रविवार को मौसम सामान्य रहने की उम्मीद है। दिन के समय बादल छाए रहेंगे। भारत मौसम विभाग (IMD) ने दिन में तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। साथ ही तापमान में आंशिक बढ़ोतरी की आशंका है।
- लगातार दिल्ली के मौसम में हो रहा बदलाव
- IMD ने दिन में तेज हवाएं चलने की संभावना जताई
- तापमान में आंशिक बढ़ोतरी की आशंका
दिल्ली के आसमान में आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे
आपको बता दें मौसम विभाग के मुताबिक आगामी कुछ दिनों तक बारिश की कोई संभावना नहीं है। 22 मार्च तक दिल्ली के आसमान में आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे। इस दौरान अधिकतम तापामन 31 से बढ़कर 33 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान 11 डिग्री से बढ़कर 14 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।
AQI 139 दर्ज किया गया
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार दिल्ली में आज वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 139 दर्ज किया गया, जो मध्यम श्रेणी में है। सीपीसीबी के अनुसार रविवार को दिल्ली में हवा की गुणवत्ता खराब श्रेणी में रहने का अनुमान है।एक्यूआई को शून्य से 50 के बीच अच्छा, 51 से 100 के बीच संतोषजनक, 101 से 200 के बीच मध्यम, 201 से 300 के बीच खराब, 301 से 400 के बीच बहुत खराब और 401 से 500 के बीच गंभीर माना जाता है।


Download Android App
Download iOS App




