Zomato share: ऑनलाइन फूड डिलीवरी App जोमैटो (Zomato) को गुजरात डिप्टी कमिश्नर ऑफ स्टेट टैक्स से जीएसटी पेनल्टी नोटिस का मिला हैइससे पहले दिसबंर 2023 में Zomato पर 56 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया था।
Highlights
- Zomato पर मुसीबतों का पहाड़
- कंपनी को मिला GST पेनल्टी नोटिस
- पहले भी दिया गया था नोटिस
GST पेनल्टी नोटिस दिया
ऑनलाइन फूड डिलीवरी ऐप जोमैटो (Zomato) को गुजरात डिप्टी कमिश्नर ऑफ स्टेट टैक्स से जीएसटी पेनल्टी नोटिस का मिला है। स्टॉक एक्सचेंजों को दी गई रेगुलेटरी फाइलिंग के अनुसार इनपुट टैक्स क्रेडिट के अधिक लाभ और जीएसटी के शॉर्ट पेमेंट के संबंध में डिमांड ऑर्डर प्राप्त हुआ है। Zomato ने अपनी एक्सचेंज फाइलिंग में कहा ”कंपनी को डिप्टी कमिश्नर ऑफ स्टेट टैक्स द्वारा जीएसटी रिटर्न और खातों के ऑडिट के अनुसार वित्त वर्ष 2018-19 के लिए एक ऑर्डर प्राप्त हुआ है।”
क्यों दिया गया नोटिस
जोमैटो ने कहा ”गुजरात ने 41168604 रुपये के जीएसटी के साथ-साथ लागू ब्याज और जुर्माने की कुल राशि 8.6 करोड़ रुपये की डिमांड की है।” जोमैटो के अनुसार, कंपनी ने कारण बताओ नोटिस के जवाब में संबधित दस्तावेजों, सर्कुलर आदि के साथ सभी मुद्दों पर स्पष्टीकरण दिया था, ऐसा लगता है कि आदेश पारित करते समय अधिकारियों द्वारा पूरी तरह से विचार नहीं किया गया था।
पहले भी मिले थे नोटिस
जोमैटो को 29 अक्टूबर 2019 से 31 मार्च 2022 की अवधि के दौरान अपने ग्राहकों से डिलीवरी फीस कलेक्शन पर ब्याज और जुर्माने के अलावा, दिसंबर 2023 में डिलीवरी शुल्क पर बकाया GST के लिए ₹402 करोड़ का कारण बताओ नोटिस भी मिला था। शुक्रवार 15 मार्च को बीएसई पर जोमैटो के शेयर 4.68 प्रतिशत बढ़कर ₹159.90 पर बंद हुए। शेयर का 52 वीक हाई 175.60 रुपये है।
नोट – इस खबर दी गयी जानकारी निवेश के लिए सलाह नहीं है। ये सिर्फ मार्किट के ट्रेंड और एक्सपर्ट्स के बारे में दी गयी जानकारी है। कृपया निवेश से पहले अपनी सूझबूझ और समझदारी का इस्तेमाल जरूर करें। इसमें प्रकाशित सामग्री की जिम्मेदारी संस्थान की नहीं है।


Download Android App
Download iOS App





