दिल्ली में शीघ्र ही 11 नए अस्पताल होंगे, जिससे शहर की स्वास्थ्य अवसंरचना में मरीजों के लिए 10 हजार से ज्यादा अतिरिक्त बिस्तर उपलब्ध होंगे। आम आदमी पार्टी (आप) की ओर से जारी एक बयान में यह जानकारी दी गई।
उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बुधवार को विभिन्न स्वास्थ्य परियोजनाओं की समीक्षा करने के बाद इसकी घोषणा की। बयान में कहा गया कि सिसोदिया ने सिरसपुर, ज्वालापुरी, मादीपुर और हस्तसाल (विकासपुरी) में बन रहे अस्पतालों के निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया।
अस्पतालों का निर्माण कार्य अगले साल के अंत तक पूरा होगा
इसके अलावा उन्होंने 6,838 आईसीयू बिस्तरों वाले सात नए अर्ध-स्थायी अस्पतालों के निर्माण कार्य की भी समीक्षा की। बयान में कहा गया, ‘‘इन नए 11 अस्पतालों से दिल्ली की स्वास्थ्य अवसंचना को बल मिलेगा और लाखों दिल्लीवासी इनका लाभ उठा सकेंगे। इन नए अस्पतालों के कारण मरीजों के लिए 10 हजार से ज्यादा अतिरिक्त बिस्तर उपलब्ध होंगे।’’
दिल्ली सरकार द्वारा बनवाए जा रहे चार अस्पताल
अधिकारियों ने सिसोदिया को जानकारी दी कि इन सभी अस्पतालों का निर्माण कार्य अगले साल के अंत तक पूरा हो जाएगा। बयान में कहा गया कि ज्वालापुरी, मादीपुर, हस्तसाल और सिरसपुर में दिल्ली सरकार द्वारा बनवाए जा रहे चार अस्पतालों में से सिरसपुर के 11 मंजिला अस्पताल में 1,164 बिस्तर होंगे, जबकि अन्य अस्पतालों में से प्रत्येक में 691 बिस्तर उपलब्ध होंगे।


Download Android App
Download iOS App



