Rajasthan News : CM अशोक गहलोत आज बाढ़ग्रस्त इलाकों का दौरा करेंगे

Summary :

देश के कई राज्य बाढ़ की चपेट में है। राजस्थान में बाढ़ और बारिश से हाल-बेहाल हो गया है। बाढ़ के कारण लोगों का जीवन अस्त-वयस्त हो गया है।

देश के कई राज्य बाढ़ की चपेट में है। राजस्थान में बाढ़ और बारिश से हाल-बेहाल हो गया है। बाढ़ के कारण लोगों का जीवन अस्त-वयस्त हो गया है। मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत बृहस्पतिवार को राज्‍य के बाढ़ग्रस्त इलाकों का दौरा करेंगे और प्रभावित लोगों से म‍िलेंगे। 
आधिकारिक प्रवक्‍ता ने बताया कि गहलोत बृहस्पतिवार को बूंदी, कोटा, बारां एवं झालावाड़ जिलों के बाढ़ग्रस्त इलाकों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे। गहलोत कोटा, अंता (बारां) एवं झालावाड़ में प्रभावित लोगों से भी मिलेंगे।उल्लेखनीय है कि भारी बारिश, नदियों में पानी की बढ़ी आवक एवं बांधों के द्वार खोले जाने के कारण इस सप्ताह कोटा संभाग में अनेक जगह बाढ़ के हालात बन गए।
Rajasthan CM Gehlot Orders Survey To Assess Damage To Crops Due To Rains
अनेक आवासीय इलाके पानी में डूब गए और दो दिन में चार हजार से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाना पड़ा। इससे कोटा, झालावाड़ और बूंदी जिले सबसे अधिक प्रभावित हुए हैं। प्रभावित इलाकों में राहत एवं बचाव कार्य में मदद के लिए भारतीय सेना और वायु सेना की भी मदद ली गई है।

Desk Team