देश में त्योहारों का सीजन शुरू हो गया है। धीरे-धीरे प्रदूषण भी बढ़ने लगा है। बढ़ता प्रदूषण लोगों की चिंता बढ़ाने लगा है। पिछले कई दिनों से बारिश ने हाहाकार मचा रखा था।लगातार हो रही बारिश की वजह से लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बारिश के दौरान दिल्ली की हवा साफ हो गई है। लोगों को अच्छी हवा में सांस लेने का मौका मिला गया था। बता दे कि अब एक बार फिर दिल्ली की आबोहवा खराब होने के संकेत मिलने लगे है। बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज होने के साथ ही प्रदूषण भी तेजी से बढ़ने लगा है।
मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
मौसम विभाग ने वायु गुणवत्ता के संबंध में अलर्ट जारी किया है। 18 अक्टूबर से अगले छह दिन तक हवा मध्यम से खराब श्रेणी में रहने वाली है।शनिवार को हवा की गुणवत्ता मध्यम से खराब श्रेणी ( Poor Category) में और रविवार को भी खराब श्रेणी में रहने की संभावना है।
पराली के कारण भी बढ़ रहा है प्रदूषण
दिल्ली सरकार प्रदूषण से निपटने की तैयारी कर रही है। प्रदूषण से कम करने के लिए कई कड़ाम भी उठा चुकी है। सरकार ने पिछले साल दिल्ली में स्मॉग टावर लगाना शुरू किया था। मिनेसोटा विश्वविद्यालय द्वारा इस विकसित तकनीक के आधार पर पिछले साल अक्टूबर की बारिश के बाद आईआई बॉम्बे, आईआईटी दिल्ली और डीपीसीसी द्वारा एक पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया गया था। दिल्ली में प्रदूषण की वजह वाहन औद्योगिक प्रदूषण भी है, लेकिन प्रदूषण में तेजी से बढ़ोत्तरी की सबसे बड़ी वजह पराली ही है। सरकार ने पराली जलाने वाले लोगों पर सख्त कार्यवाही करनी शुरू कर दी है।


Download Android App
Download iOS App



