दिल्ली के पर्यावरण मंत्री कैलाश गहलोत ने सोमवार को कहा कि दिवाली के बाद इस साल हवा की गुणवत्ता का स्तर 2018 की तुलना में बेहतर है। यहां एक कार्यक्रम से इतर पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि लोग यह भी बता रहे हैं कि पिछले साल की तुलना में इस बार कम पटाखों का इस्तेमाल किया गया है।
गहलोत ने कहा, ‘‘इस साल दीवाली के बाद हवा की गुणवत्ता पिछले साल की तुलना में बेहतर है। मैं एक पर्यावरण मंत्री के तौर पर यह नहीं कह रहा हूं, बल्कि मैं जिस व्यक्ति से भी मिल रहा हूं, वह कह रहा है कि इस बार हवा की गुणवत्ता काफी बेहतर है।’’
भारतीय नेताओं को मना करना और यूरोपीय नेताओं को जम्मू-कश्मीर जाने देना संसद का अपमान : कांग्रेस
उन्होंने रविवार को रोशनी के त्योहार दिवाली पर कम पटाखे का इस्तेमाल करने के लिए दिल्ली के लोगों को धन्यवाद दिया। सरकारी एजेंसियों के मुताबिक, दिवाली के बाद सोमवार सुबह राष्ट्रीय राजधानी में हवा की गुणवत्ता इस मौसम में सबसे खराब रही, लेकिन इसके बावजूद पिछले तीन साल की तुलना में इस साल वायु की गुणवत्ता बेहतर रही।
पिछले साल दिवाली के बाद, दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 600 को पार कर गया था, जो कि सुरक्षित स्तर का 12 गुना था। 2017 में दिवाली के बाद एक्यूआई 367 और 2016 में 425 पर पहुंच गया था।


Download Android App
Download iOS App



