अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उत्तरी सीरिया में एक अंधेरी भूमिगत सुरंग में आईएआईएस सरगना बगदादी का पीछा करने वाले अमेरिकी सेना के कुत्तों में से एक कुत्ता घायल हो गया। बगदादी ने शनिवार शाम सीरिया के इदलिब प्रांत में एक सुरंग में अमेरिका के विशेष बलों के हमले के दौरान खुद को बम से उड़ा लिया था। वह अपने परिवार और कुछ करीबियों के साथ सुरंग में छिपा हुआ था।
बगदादी पर ढाई करोड़ अमेरिकी डॉलर का इनाम था। व्हाइट हाउस से इस पूरे अभियान को देखने वाले ट्रंप ने रविवार को व्हाइट हाउस में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘हमारे कुत्तों के पीछा करने पर वह सुरंग के आखिरी छोर पर जाकर घिर गया।’ ट्रंप ने कहा, ‘उसने (बगदादी) अपनी जैकेट सुलगाकर तीन बच्चों के साथ खुद को बम से उड़ा लिया।’
उन्होंने कहा कि हमले के दौरान कोई भी अमेरिकी सैनिक हताहत नहीं हुआ, न ही किसी कुत्ते की मौत हुई।’ ट्रंप ने कहा कि हमले में हमारे ‘के9’ स्वान दस्ते का एक सुंदर और प्रतिभाशाली कुत्ता घायल हुआ है। हालांकि व्हाइट हाउस और पेंटागन ने कुत्तों के बारे में जानकारी उपलब्ध नहीं कराई है और न ही घायल कुत्ते के बारे में कोई जानकारी दी गई।


Download Android App
Download iOS App



