नयी दिल्ली : दिल्ली में पिछले दिन की तुलना में आसमान साफ रहने के एक दिन बाद राजधानी दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक आज फिर से घटकर खराब के स्तर पर पहुंच गया। हवा के कारण कल आकाश की धुंध साफ हो गई थी, जिससे राजधानी दिल्ली के वासियों को थोड़ राहत महसूस हुयी थी। कल राजधानी दिल्ली का वायु गुणवथा सूचकांक मध्यम स्तर का 194 दर्ज किया गया था। हालांकि दिल्ली में आज औसत वायु गुणवथा सूचकांक (एक्यूआई) 500 के पैमाने पर 217 रहा, जो खराब के रूप में वर्गीकृत है। उल्लेखनीय है कि 23 नवंबर से पांच दिसंबर तक दिल्ली की वायु गुणवथा बेहद खराब रही। राजधानी में विषाक्त स्मॉग से आम जनजीवन और यहां तक कि दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान में भारत-श्रीलंका का क्रिकेट टेस्ट मैच भी बाधित रहा।
लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



