सैन फ्रांसिस्को : कारोबारियों द्वारा अपने ग्राहकों से संवाद करने के लिए वाट्स एप का व्यापक रूप से इस्तेमाल होता है, खासतौर से एशिया में, इसे देखते हुए फेसबुक के स्वामित्व वाली कंपनी वाट्स एप ने उनके लिए एक अलग एप लांच करने की तैयारी की है। वाट्स एप की वेबसाइट पर प्रकाशित नए एफएक्यू (प्रश्नोत्तर) में कंपनी ने अपनी आगामी बिजनेस एकाउंट के बारे में जानकारी दी है कि किस प्रकार से सत्यापित और गैर-सत्यापित खातों की पहचान करें।
वाट्स एप ने एफएक्यू में लिखा, व्यवसायों के साथ संवाद करते हुए आप अपने संपर्क के प्रोफाइल को देख सकते हैं कि वे किस तरह के खातों का प्रयोग कर रहे हैं। सत्यापित खातों में प्रोफाइल के ऊपर हरे रंग का चेकमार्क बैज लगा होगा। वाट्स एप जिन व्यवसायों के खातों को सत्यापित करेगा, उनके प्रोफाइल में हरे के चेकमार्क बैज लगा देगा। बहुप्रतीक्षित वाट्स एप फॉर बिजनेस एप का वर्तमान में एक निजी समूह द्वारा परीक्षण किया जा रहा है और कंपनी इसे एक अलग एप ‘वाट्स एप बिजनेस’ के रूप में लांच करेगी। इस एप में कई दिलचस्प फीचर्स होंगे जिसमें ऑटो रेसपांसेस, बिजनेस प्रोफाइल बनाने की सुविधा, चैट माइग्रेशन और ऐनालिटिक शामिल है।
लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



