दिल्ली मेट्रो की रेड लाइन पर एक ट्रेन के आखिरी कोच में आज सुबह अचानक धुंआ भर जाने से यात्रियों में खलबली मच गयी और ट्रेन को अफरा तफरी में खाली कराया गया। रेड लाइन पर यह ट्रेन गाजियाबाद से रिठाला जा रही थी कि शाहदरा स्टेशन पर पहुंचते ही ट्रेन के अंतिम कोच में धुंआ भर गया जिससे यात्री घबरा गए।

इसकी सूचना ट्रेन आपरेटर को दी गयी। यह हादसा अपराह्न करीब 11:30 बजे हुआ। इस दौरान किसी यात्री को किसी तरह की परेशानी की फिलहाल खबर नहीं है। यात्रियों को उतारने के बाद इस ट्रेन को जांच के लिए डिपो भेज दिया गया। अभी यह पता नहीं चला है कि कोच में धुंआ किस कारण से भरा। इसके तुरंत बाद इस लाइन पर मेट्रो सेवा सामान्य हो गई।


Download Android App
Download iOS App



