ओ-जोन की सीमा तय करने को लेकर डीडीए पर प्रदर्शन

Summary :

डीडीए मुख्यालय के बाहर बदरपुर इलाके के आरडब्लूए ने धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान काफी संख्या में लोग मौजूद रहे और हाथ में बैनर लिए डीडीए के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

नई दिल्ली : डीडीए मुख्यालय के बाहर बदरपुर इलाके के आरडब्लूए ने धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान काफी संख्या में लोग मौजूद रहे और हाथ में बैनर लिए डीडीए के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इन लोगों की मांग है कि डीडीए जल्द से जल्द ओ-जोन की एक सीमा तय करें और उसकी रिपोर्ट दे। 
मास्टर प्लान 2021 के तहत यमुना किनारे वाले 300 मीटर तक के एरिया को ओ-जोन में रखा गया है, जिसकी वजह से इस एरिया में कंस्ट्रक्शन का काम नही किया जा सकता, लेकिन लोगों का कहना है कि यदि वो 5 किलोमीटर दूर रिहायशी एरिया में भी कोई निर्माण कार्य करते है वो एमसीडी वाले ओ-ज़ोन एरिया बताकर मकान को सील कर या तोड़कर चले जाते हैं। 
ये लोग अपने एरिया को ओ-जोन की सीमा से बाहर रखने की मांग कर रहे हैं। वहीं ओ-जोन के नाम पर डीडीए हो या एमसीडी अधिकारी उन्हें प्रताड़ित करते रहते हैं। लोगों ने बताया कि वह 10 सालों से संघर्ष कर रहे हैं। डीडीए के अधिकारियों से लेकर मुख्यमंत्री तक अपनी गुहार लगा चुके है लेकिन आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिला। 

Desk Team