गुर्जर समुदाय के सैकड़ों लोगों ने गुरुवार को अमन बैसला के लिए न्याय की मांग को लेकर दिल्ली-नोएडा-डाइरेक्टवे (डीएनडी) फ्लाइवे पर प्रदर्शन किया, जिससे लगभग 2 किलोमीटर तक जाम की स्थिति पैदा हो गई। अमन बीते माह अपने घर में मृत पाया गया था।
प्रदर्शनकारी दिल्ली और नोएडा को जोड़ने वाले डीएनडी फ्लाईवे के पास पहुंच गए और अमन बैसला की मौत के पीछे जिम्मेदार लोगों की गिरफ्तारी के लिए प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन को देखते हुए, दिल्ली पुलिस ने यमुना रिवर ब्रिज पर बैरिकेड्स लगा दिया, जिससे डीएनडी पर यातायात थम गया। डीएनडी पर ट्रैफिक रुकने से नोएडा की ओर आने वाली महारानी बाग स्ट्रेच के पास भारी जाम लग गया।
दिल्ली पुलिस के जॉइंट कमिश्नर ने कहा कि क्राइम ब्रांच व्यवसायी अमन बैंसला की आत्महत्या के मामले की जांच कर रही है। परिवार को आश्वस्त किया गया है कि इस मामले की पूरी जांच की जाएगी।
गौरतलब है कि इस महीने की शुरुआत में दिल्ली के रोहिणी सेक्टर-11 इलाके में कारोबारी ने एक युवती और एक हरियाणवी सिंगर पर पैसे हड़पने और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगा खुदकुशी कर ली थी। खुदकुशी से पहले कारोबारी ने एक वीडियो बनाया जिसे उसने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड किया था।
Source : IANS


Download Android App
Download iOS App



