राष्ट्रीय राजधानी में लोगों ने आज नव वर्ष का स्वागत घने कोहरे के बीच की, हालांकि दिन चढ़ने के साथ धुंध की चादर छटने लगी। खराब दृश्यता के कारण रेल और हवाई सेवाओं पर गहरा प्रभाव पड़ा।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार गहरे धुंध और रनवे पर दृश्यता के बेहद खराब स्तर की वजह से करीब 20 उड़नों को रद्द करना पड़ा, 150 से अधिक उड़नों में देरी हुयी और लगभग 50 विमानों के मार्ग में परिवर्तन किया गया।
वही, कोहरे के कारण रेल यातायात लगातार प्रभावित हो रहा है। कोहरे के चलते 56 ट्रेनें देरी से चल रही हैं तो वही 20 ट्रेनों को रिशेड्यूल किया गया है। यही नहीं, 15 ट्रेनों को रद्द भी करना पड़ा है।
घने कोहरे के बावजूद नव वर्ष के अवसर पर कहीं- कहीं मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गयी। कम दृश्यता की वजह से सड़कों पर वाहन रेंग रहे थे।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



