तीन तलाक मामले में याचिकाकर्ताओं में से एक इशरत जहां भाजपा में शामिल हो गई हैं। यह जानकारी भाजपा की पश्चिम बंगाल इकाई के महासचिव सायंतन बसु ने आज दी। बसु ने बताया इशरत जहां कल हावड़ा स्थित हमारे कार्यालय में भाजपा में शामिल हुईं।
सूत्रों ने बताया कि इशरत को भाजपा की हावड़ा इकाई ने कल सम्मानित किया और फिर पार्टी में उन्हें शामिल किया। बसु ने कहा कि उन्हें सम्मानित करने के लिये राज्यस्तरीय कार्यक्रम का आयोजन होना बाकी है।
तीन तलाक मामले में इशरत जहां पांच याचिकाकर्ताओं में से एक थीं। उनके पति ने दुबई से 2014 में फोन पर तीन बार तलाक बोलकर उन्हें तलाक दे दिया था।
उच्चतम न्यायालय ने इस साल 22 अगस्त को तीन तलाक को अमान्य ठहरा दिया था। इशरत की इस बारे में प्रतिक्रिया जानने के लिये बार-बार संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उनकी प्रतिक्रिया नहीं मिल पाई।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



