Happy New Year 2018 : नव वर्ष का स्वागत, दुनिया बना रही है जश्न

Summary :

NULL

नव वर्ष 2018 की तैयारी को ले हर वर्ग के लोग कई दिनों से उत्साहित थे। सबकी अपनी-अपनी तैयारी चल रही थी। युवाओं की तैयारी कुछ खास थी। जैसे ही रात में घड़ी की सूई ने बारह बजाई सभी के मुंह से हैप्पी न्यू ईयर ही सुनाई। बारह बजने का इंतजार बेसब्री के साथ किया जा रहा था। बारह बजते युवा वर्ग भी नववर्ष के आगमन का स्वागत झूमकर किया।

new year

इनके उत्साह के आगे ठंड बेअसर दिखी। केक व आवश्यक सामान की खरीदारी करने में लोग जुटे रहे। किसी को नान-वेज व्यंजन का स्वाद लेना था तो किसी को शाकाहारी का आनंद उठाना था।

new year

नए साल के उमंग पर युवा वर्ग ने जगह-जगह डीजे पर डांस करने की तैयारी की थी। दूध व पनीर का आर्डर दिया गया था। चिकेन, मटन व मछली की भी खरीदारी कम नहीं होगी।

new year

आपको बता दे कि भारत के हिसाब से 04:30 PM पर न्यूजीलैंड में नया साल शुरू हो चुका है। काउंटडान खत्म हो चुका है न्यूजीलैंड में अब नए साल का धूमधड़ाका भी जमकर हो रहा है। इसके अलावा दुनियाभर में लोग अभी तैयारियों में लगे हैं। न्यूजीलैंड में काफी संख्या में भारतीय भी रहते हैं इसलिए पक्का भारत में भी इस जश्न का असर दिखाई देगा।

new year

समोआ में सबसे पहले नया साल मनाया जा रहा है। भारत के 3:30 बजे ही यहां आधी रात हो चुकी है। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के ज्यादातर हिस्सों में नया साल मनाया जाएगा। जापान और दक्षिण कोरिया में 08:30 PM से नया साल शुरू हुआ वहीं नॉर्थ कोरिया में रात 9:00 बजे नया साल दस्तक दी। चीन में 09:30 बजे से नया साल मनाया गया। इंडोनेशिया और थाईलैंड में 10:30 बजे नया साल शुरू हुआ तो वहीं म्यांमार में 11:00 बजे।

new year

वही बांग्लादेश में 11:30 बजे नया साल शुरू हुआ। नेपाल में 11:45 PM से नया साल दस्तक दी । इसके बाद बारी आती है भारत और श्रीलंका की। यहां 12:00 AM से नया साल शुरू हुआ। इसके आधे घंटे बाद 12:30 AM से पाकिस्तान में नया साल दस्तक देगा। अमेरिका में नया साल 10:30 AM से शुरू होगा।

new year

 

24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे

Desk Team