दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने भ्रष्टाचार के‘निराधार’ आरोप लगाने वाले बीजेपी के सांसद प्रवेश साहिब सिंह वर्मा को शुक्रवार को कानूनी नोटिस भेज दिया।
सिसोदिया ने अपने अधिवक्ता मोहम्मद इरशाद द्वारा भेजे गए नोटिस में मांग की है कि बीजेपी नेता नोटिस प्राप्त करने के 24 घंटे के भीतर लिखित में माफी मांगे या फिर आपराधिक मानहानि समेत कानूनी कार्यवाही का सामना करने के लिए तैयार रहें।
नोटिस में इरशाद ने कहा है कि सात फरवरी को एक संवाददाता सम्मेलन में वर्मा ने उनके मुवक्किल के खिलाफ ‘‘बिलकुल गलत और मानहानिकारक बयान दिए’’।


Download Android App
Download iOS App



