दिल्ली की सीमाओं पर चल रहे किसान आंदोलन को अब संत समाज का समर्थन मिला है। मंगलवार को कांग्रेस समर्थित धर्म गुरु प्रमोद कृष्णन समेत कई सन्त गाज़ीपुर बॉर्डर पहुंचे और संतो ने किसान नेता राकेश टिकैत से मुलाकात के बाद उनके आंदोलन को समर्थन की घोषणा की।
जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी नरेंद्रानंद सरस्वती महाराज, काशी सुमेरु पीठ,कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णन, स्वामी आर्यवेश महाराज, स्वामी नविनानंद महाराज, महामंडलेश्वर भूपेंद, गिरी जी महाराज, स्वामी विष्णु विनोदम महाराज, स्वामी ब्रजभूषण दास महाराज, योगी राकेश नाथ महाराज, स्वामी कैलाशानंद महाराज स्वामी भजनाराम महाराज,आचार्य केशव देव महाराज ने गाजीपुर किसानों के धरने पर जाकर समर्थन दिया।
किसान नेता राकेश टिकैत बोले-सरकार को व्यापारी की चिंता ज्यादा, किसानों की कम
संतों ने किसान नेता टिकैत को आशीर्वाद भी दिया। टिकैत ने सोमवार की शाम अपनी तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि जिस तरह से सभी किसानों ने एकता का परिचय दिया है, वह वाकई तारीफ के काबिल है और किसान अपने हक के लिए इसी तरह डटे रहें। सरकार अगर बातचीत करना चाहती है तो किसानों की कमेटी बात करेगी।


Download Android App
Download iOS App



