SDM कार्यालय के बाहर धरना, आंदोलन को मिला किसान-सामाजिक संगठनों का समर्थन

Summary :

Dharna Outside SDM Office : बाहरी दिल्ली मांगों को लेकर आंदोलनकारियों ने एसडीएम कार्यालय के बाहर धरना शुरू कर दिया है। इस दौरान बैनर और पोस्टर के माध्यम से आमजन को आंदोलन की मांगों से अवगत कराया गया। धरना स्थल पर पहुंचने के बाद हवन-यज्ञ कर आंदोलन की शुरुआत की गई। धरने को विभिन्न सामाजिक, किसान और जनसंगठनों का समर्थन मिला। वहीं,  360 गांवों के प्रधान राम कुमार सोलंकी, भारतीय किसान यूनियन के दलजीत सिंह डागर, सुल्तानपुर से समाजसेवी नरेश डबास, किसान कामगार मोर्चा के अध्यक्ष सतेंद्र लोचब, समाजसेवी अशोक नैन और अन्नदीप सहित कई लोग धरना स्थल पर पहुंचे।…

Dharna Outside SDM Office : बाहरी दिल्ली मांगों को लेकर आंदोलनकारियों ने एसडीएम कार्यालय के बाहर धरना शुरू कर दिया है। इस दौरान बैनर और पोस्टर के माध्यम से आमजन को आंदोलन की मांगों से अवगत कराया गया। धरना स्थल पर पहुंचने के बाद हवन-यज्ञ कर आंदोलन की शुरुआत की गई। धरने को विभिन्न सामाजिक, किसान और जनसंगठनों का समर्थन मिला।

वहीं,  360 गांवों के प्रधान राम कुमार सोलंकी, भारतीय किसान यूनियन के दलजीत सिंह डागर, सुल्तानपुर से समाजसेवी नरेश डबास, किसान कामगार मोर्चा के अध्यक्ष सतेंद्र लोचब, समाजसेवी अशोक नैन और अन्नदीप सहित कई लोग धरना स्थल पर पहुंचे। इस दौरान वक्ताओं ने आंदोलनकारियों को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। राम कुमार सोलंकी ने सभी खापों की ओर से आंदोलन को समर्थन देने की बात कही।

नरेश डबास ने वर्ष 2008 के आंदोलन का अनुभव साझा करते हुए एकजुटता के साथ संघर्ष करने पर जोर दिया। सतेंद्र लोचब ने आंदोलन को आगे बढ़ाने की रणनीति और संगठन की मजबूती पर विचार रखे। उन्होंने आंदोलनकारियों से शांतिपूर्ण और संगठित तरीके से आगे बढ़ने का आह्वान किया। विचार-विमर्श के बाद कमेटी ने सर्वसम्मति से 23 अगस्त को बड़ी महापंचायत आयोजित करने का निर्णय लिया।

इसमें आंदोलन की आगामी रणनीति पर चर्चा के साथ मांगों के समाधान के लिए आगे की दिशा तय की जाएगी। कमेटी ने किसानों, युवाओं, सामाजिक संगठनों, खाप प्रतिनिधियों और क्षेत्र के लोगों से महापंचायत में अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की है।

 

Sumant Chaudhary