रिश्तेदार के घर डिनर पर जाना पड़ा भारी, चोरों ने पूरा घर कर दिया खाली

Summary :

East Delhi Crime News : ईस्ट डिस्ट्रिक्ट के कृष्णा नगर इलाके में एक परिवार को रिश्तेदार के घर डिनर पर जाना भारी पड़ गया। पीठ पीछे अज्ञात बदमाशों ने पीड़ित कंवलजीत सिंह (64) के घर का ताला तोड़ा और करीब 40 तोले गोल्ड ज्वेलरी, साढ़े पांच लाख रुपये कैश व अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए। पीड़ित परिवार जब घर पहुंचा तो उन्हें वारदात का पता चला। जगतपुरी थाना पुलिस ने इस बाबत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज चेक कर आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। पुलिस के मुताबिक कंवलजीत…

East Delhi Crime News : ईस्ट डिस्ट्रिक्ट के कृष्णा नगर इलाके में एक परिवार को रिश्तेदार के घर डिनर पर जाना भारी पड़ गया। पीठ पीछे अज्ञात बदमाशों ने पीड़ित कंवलजीत सिंह (64) के घर का ताला तोड़ा और करीब 40 तोले गोल्ड ज्वेलरी, साढ़े पांच लाख रुपये कैश व अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए। पीड़ित परिवार जब घर पहुंचा तो उन्हें वारदात का पता चला। जगतपुरी थाना पुलिस ने इस बाबत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज चेक कर आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

पुलिस के मुताबिक कंवलजीत सिंह (64) अपने परिवार के साथ रामनगर में एक मकान में तीसरी मंजिल पर रहते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि गत 19 सितंबर को रात करीब 8:30 बजे वह अपने परिवार के साथ चंदर नगर में रिश्तेदार के घर डिनर के लिए गए थे। उन्होंने घर का ताला ठीक से बंद किया था। रात सवा बारह बजे जब वे घर लौटे तो मेन गेट का ताला टूटा पाया। घर में घुसे तो कमरों में सारा सामान तितर-बितर पड़ा था। बालकनी की जाली और ग्रिल भी टूटी हुई थी।

उन्होंने तुरंत पुलिस को घर में चोरी होने की सूचना दी। जांच करने पर घर से करीब 5.50 लाख रुपये नकद, करीब 60 लाख रुपये की 40 तोला गोल्ड ज्वेलरी व अन्य कीमती सामान गायब मिला। पुलिस ने घटनास्थल के साक्ष्य एकत्र किए हैं। घटनास्थल के आसपास गलियों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। पुलिस इलाके में एक्टिव बदमाशों की गतिविधियों पर भी नजर रखे हुए है।

Sumant Chaudhary