DMRC 26 JANUARY ADVISORY: गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की लाइफलाइन कही जाने वाली दिल्ली मेट्रो की सेवाएं 26 जनवरी (सोमवार) को सभी लाइनों पर सुबह 3 बजे से शुरू होंगी। यह फैसला कर्तव्य पथ पर आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होने वाले लोगों की आवाजाही को आसान बनाने के लिए लिया गया है।
DMRC Republic Day Timings: डीएमआरसी ने यात्रियों की सुविधा के लिए की विशेष व्यवस्था
दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह विशेष इंतजाम किया है। डीएमआरसी के अनुसार, सुबह 3 बजे से 6 बजे तक मेट्रो ट्रेनें 15-15 मिनट के अंतराल पर संचालित की जाएंगी, ताकि समारोह में पहुंचने वाले लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो।
DMRC News Today: 6 बजे के बाद नियमित समय से चलेंगी मेट्रो
गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिल्ली मेट्रो सेवाएं प्रातः 3:00 बजे से प्रारंभ होंगी
गणतंत्र दिवस के गौरवपूर्ण अवसर पर जब पूरा राष्ट्र, पूर्ण उत्साह के साथ आयोजनों में शामिल होगा, दिल्ली मेट्रो 26 जनवरी 2026 (सोमवार) को अपनी सभी लाइनों पर प्रातः 3:00 बजे से अपनी सेवाएं प्रारंभ करेगी।…
— Delhi Metro Rail Corporation (@OfficialDMRC) January 23, 2026
डीएमआरसी के प्रेस नोट में बताया गया है कि सुबह 6 बजे के बाद मेट्रो सेवाएं दिनभर अपनी नियमित समय-सारणी के अनुसार चलेंगी। इससे आम यात्रियों को भी किसी प्रकार की असुविधा नहीं होगी। यात्रियों से अपील की गई है कि वे समय रहते अपनी यात्रा की योजना बनाएं और भीड़ से बचने के लिए सुबह की सेवाओं का लाभ उठाएं।
DMRC 26 JANUARY ADVISORY: सभी मेट्रो स्टेशनों पर पार्किंग सुविधा रहेगी चालू
डीएमआरसी ने यह भी स्पष्ट किया है कि गणतंत्र दिवस के दिन दिल्ली मेट्रो नेटवर्क के सभी स्टेशनों पर पार्किंग सुविधाएं पूरी तरह चालू रहेंगी। डीएमआरसी ने एक्स पोस्ट के जरिए जानकारी दी कि यह व्यवस्था लोगों को कर्तव्य पथ तक आसानी से पहुंचाने और गणतंत्र दिवस समारोह को सुचारू रूप से देखने के लिए की गई है।
यह भी पढ़ें: लखनऊ में शिवपाल सिंह यादव के जन्मदिन पर उमड़ा जनसैलाब, सपा कार्यकर्ताओं में दिखा जबरदस्त उत्साह


Download Android App
Download iOS App







