हाई वोल्टेज बिजली लाइनों के नीचे न रखें कांवड़, न ही डीजे चलाएं

Summary :

Kanwar Yatra 2026 : 30 जुलाई से 11 अगस्त तक आयोजित होने वाली कांवड़ यात्रा के दौरान सड़कों और कॉलोनियों में श्रद्धालुओं व कांवड़ियों की सुरक्षा को देखते हुए डिस्कॉम टाटा पावर-डीडीएल ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली है। टाटा पावर-डीडीएल कांवड़ यात्रा के निर्धारित मार्गों पर कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपने कार्यक्षेत्र में व्यापक सर्वेक्षण किया व आवश्यक विद्युत सुरक्षा उपाय लागू किए हैं। इसके अंतर्गत कांवड़ यात्रा मार्गों पर स्थित बिजली के पोल, ट्रांसफॉर्मर बिजली सबस्टेशनों की लीकेज जांच की गई है। साथ ही यात्रियों की सुरक्षित एवं निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करने के उद्देश्य…

Kanwar Yatra 2026 : 30 जुलाई से 11 अगस्त तक आयोजित होने वाली कांवड़ यात्रा के दौरान सड़कों और कॉलोनियों में श्रद्धालुओं व कांवड़ियों की सुरक्षा को देखते हुए डिस्कॉम टाटा पावर-डीडीएल ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली है। टाटा पावर-डीडीएल कांवड़ यात्रा के निर्धारित मार्गों पर कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपने कार्यक्षेत्र में व्यापक सर्वेक्षण किया व आवश्यक विद्युत सुरक्षा उपाय लागू किए हैं।

इसके अंतर्गत कांवड़ यात्रा मार्गों पर स्थित बिजली के पोल, ट्रांसफॉर्मर बिजली सबस्टेशनों की लीकेज जांच की गई है। साथ ही यात्रियों की सुरक्षित एवं निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कंपनी के अधीन आने वाली सभी स्ट्रीट लाइटों के सुचारु संचालन को भी सुनिश्चित किया गया है।
टाटा पावर-डीडीएल प्रवक्ता ने कहा कि‌ कांवड़ शिविरों में बिजली सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए डिस्कॉम ने ये निर्देश दिए गए हैं कि सभी कांवड़ शिविरों में मीटर लगाए जाएं, समुचित रेटिंग वाले एमसीबी एवं ईएलसीबी का उपयोग किया जाए व कनेक्टेड लोड के अनुसार उचित रेटिंग वाली उच्च गुणवत्ता की इंसुलेटेड वायर बिना किसी खुले ज्वॉइंट के लगाई जाए।

इसके अतिरिक्त जिन खतरनाक इंस्टॉलेशनों या खुले पैनलों के कवर क्षतिग्रस्त हैं अथवा जिन्हें लॉक नहीं किया जा सकता, उनकी बैरिकेडिंग या फेंसिंग सुनिश्चित की जाए। दिल्ली में मानसून के मद्देनजर जलभराव वाले निचले क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बिजली के रिसाव या किसी भी प्रकार के खतरे की सूचना तुरंत निकटतम बिजली कार्यालय व हेल्पलाइन नंबर 19124 पर दें। हाई वोल्टेज बिजली लाइनों के नीचे कांवड़ न रखें और न ही डीजे उपकरण संचालित करें। वाहन पर डाक कांवड़ ले जाने वाले श्रद्धालु यह सुनिश्चित करें कि वाहन पर रखी कांवड़ की ऊंचाई ओवरहेड बिजली के तारों से कम-से-कम दो मीटर नीचे रहे।

Sumant Chaudhary