नई दिल्ली : एनएमसी का विरोध कर रहे रेजिडेंट डॉक्टरों के संगठन फोर्डा ने 19 फरवरी से अस्पतालों में काली पट्टी बांधकर विरोध करने की घोषणा कर दी है। इसके चलते 21 फरवरी को अस्पतालों में ओपीडी सेवाओं बंद रखने का ऐलान किया गया है। फोर्डा के अध्यक्ष डॉ. विवेक चौकसे ने कहा कि मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज में शनिवार को संगठन की बैठक की गई। उसमें लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज, डॉ. आरएमएल हॉस्पिटल, भगवान महावीर अस्पताल सहित कई अन्य अस्पतालों के रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।
उन्होंने कहा कि बैठक में गत 6 फरवरी को एफडीआरए, आरडीए और विभिन्न मेडिकल कॉलेजों के छात्र परिषदों सहित एलएमएमसी ने एनएमसी के विरोध में इंडिया गेट पर जो विरोध प्रदर्शन किया और पीएमओ और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को एनएमसी के खिलाफ ज्ञापन सौंपा गया। सक्षम अधिकारियों के साथ इस मसले पर दोबारा बैठक भी की, लेकिन इस मामले में उनकी ओर से कोई सकारात्मक जवाब नहीं मिला।
अधिक जानकारियों के लिए बने रहिये पंजाब केसरी के साथ।


Download Android App
Download iOS App



