दिल्ली में खूनी खेल, महेंद्र पार्क और शालीमार बाग में दो युवकों की चाकू मारकर हत्या, 4 आरोपी गिरफ्तार

Summary :

Double Murder Delhi: नॉर्थ-वेस्ट डिस्ट्रिक्ट के महेंद्र पार्क और शालीमार बाग इलाके में दो युवकों की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतकों की पहचान नाजिम (30) और नितेश उर्फ निक्की (20) के तौर पर हुई है। पुलिस ने दोनों ही मामलों में हत्या का केस दर्ज कर कार्रवाई करते हुए अब तक चार आरोपियों को पकड़ लिया है। पुलिस आगे मामले की जांच कर रही है। पहली घटना महेंद्र पार्क आजादपुर मंडी इलाके की है। यहां शुक्रवार तड़के 3.45 बजे चाय की दुकान पर हुए विवाद में एक ट्रक चालक नाजिम की गर्दन के पीछे चाकू मारकर हत्या कर…

Double Murder Delhi: नॉर्थ-वेस्ट डिस्ट्रिक्ट के महेंद्र पार्क और शालीमार बाग इलाके में दो युवकों की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतकों की पहचान नाजिम (30) और नितेश उर्फ निक्की (20) के तौर पर हुई है। पुलिस ने दोनों ही मामलों में हत्या का केस दर्ज कर कार्रवाई करते हुए अब तक चार आरोपियों को पकड़ लिया है। पुलिस आगे मामले की जांच कर रही है। पहली घटना महेंद्र पार्क आजादपुर मंडी इलाके की है। यहां शुक्रवार तड़के 3.45 बजे चाय की दुकान पर हुए विवाद में एक ट्रक चालक नाजिम की गर्दन के पीछे चाकू मारकर हत्या कर दी गई। उसे गंभीर हालत में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने इस बाबत महेंद्र पार्क थाने में हत्या की धाराओं में केस दर्ज कर 28 वर्षीय विवेक को गिरफ्तार कर लिया है।

पान मसाला को लेकर दोनों में कहासुनी

पुलिस सूत्रों की मानें तो विवेक मंडी में ही चाय की दुकान लगाता है। कथित तौर पर तड़के पान मसाला को लेकर दोनों में कहासुनी हुई थी। इसी दौरान विवेक ने नाजिम पर चाय की दुकान पर रखे चाकू से हमला कर दिया। पुलिस ने विवेक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक सहारनपुर निवासी नाजिम आढ़ती रफाकत अली के पास चालक था। तड़के करीब 3.30 बजे वह केशवपुरम में सब्जी उतारकर मंडी लौटा था। रफाकत अली ने बताया कि नाजिम चाय की दुकान पर चाय पीने के लिए चला गया। वहां चार लोग और मौजूद थे। उन्हें लोगों से पता चला कि नाजिम का चाय वाले और वहां मौजूद चार लोगों से झगड़ा हो गया।

झगड़े में ही सभी ने नाजिम की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। रफाकत का आरोप है कि नाजिम के पास करीब 20 हजार रुपए और एक फोन था। उसका फोन और पैसे नहीं मिले हैं। उन्होंने वारदात के पीछे लूट की आशंका जताई है। वहीं, पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच की जा रही है। पुलिस घटनास्थल के आसपास सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि झगड़े के चलते वारदात को अंजाम दिया गया।

चाकू मारकर हत्या, चार घंटे के भीतर दबोचे आरोपी

दूसरी घटना नॉर्थ-वेस्ट डिस्ट्रिक्ट के शालीमार बाग इलाके की है। पुलिस को गुरुवार देर रात नहर किनारे एक युवक की चाकू घोंपकर हत्या की सूचना मिली थी। खबर मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। घायल युवक को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक की पहचान नितेश उर्फ निक्की के तौर पर की। पुलिस ने हत्या की धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। क्राइम टीम और एफएसएल की टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए गए। सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। लोकल इंटेलिजेंस की भी मदद ली गई और आरोपियों की जानकारी जुटाने में कामयाब रही।

डीसीपी (नॉर्थ-वेस्ट) आकांक्षा यादव ने बताया कि पुलिस ने वारदात के महज चार घंटे के भीतर ही तीन आरोपियों की पहचान कर उन्हें दबोच लिया। इनमें एक आरोपी नाबालिग है। पुलिस ने बालिग आरोपियों की पहचान करण उर्फ तरुण (18) उसके साथी मोंटी (22) के तौर पर हुई है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया गया है। सूत्रों की मानें तो करण ने नितेश पर चाकू से कई वार किए थे। वारदात के पीछे आपसी झगड़े का कारण सामने आया है। फिलहाल पुलिस आगे मामले की जांच कर रही है।

Also Read: Check Bounce मामला! Rajpal Yadav के बदलते बयानों पर Delhi High Court नाराज, फैसला सुरक्षित रखा

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।