दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) बोर्ड ने बुधवार को 1,000 नई वातानुकूलित लो-फ्लोर सीएनजी बसों की खरीद के वास्ते फंड को मंजूरी प्रदान की, जिससे राष्ट्रीय राजधानी के सार्वजनिक परिवहन को मजबूती मिलेगी। बोर्ड ने बैठक में डीटीसी कर्मचारियों के लिये ग्रेच्युटी की सीमा को मौजूदा 10 लाख रुपये से बढ़ाकर 20 लाख रुपये किए जाने को भी मंजूरी दी।
डीटीसी ने एक बयान में कहा कि दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत की अध्यक्षता में हुई बैठक में 1,000 नई वातानुकूलित लो-फ्लोर बसें खरीदने के लिए फंड को मंजूरी प्रदान की गई। बयान के मुताबिक, बैठक में प्रत्येक बस के लिए 12 वर्ष के व्यापक रखरखाव बीमा के लिए भी फंड को मंजूरी दी गई। नई लो-फ्लोर सीएनजी बसें सतर्कता बटन, जीपीएस और सीसीटीवी के अलावा अन्य कई आधुनिक सुविधाओं से लैस होंगी। गहलोत ने कहा कि नई बसों के आने से बाद शहर के लोगों को बेहतर परिवहन सेवा का लाभ मिल सकेगा।


Download Android App
Download iOS App



