छात्रा से छेड़छाड़ मामले में डीयू ने तीनों छात्रों को किया निलंबित

Summary :

Delhi University : दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्रा से कथित छेड़छाड़ के मामले में विश्वविद्यालय ने तीन छात्रों के खिलाफ कार्रवाई की है। मुखर्जी नगर में 23 सितंबर की शाम हुई घटना को लेकर दिल्ली पुलिस की ओर से दर्ज प्राथमिकी के आधार पर डीयू ने तीनों छात्रों को तत्काल प्रभाव से उनके पाठ्यक्रम से निलंबित कर दिया है। साथ ही, तीनों छात्रों के विश्वविद्यालय परिसर में प्रवेश पर भी तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है। डीयू के प्रॉक्टर कार्यालय ने सोमवार को इस संबंध में अलग-अलग नोटिस जारी किए हैं। प्रॉक्टर कार्यालय की ओर से जारी नोटिस के…

Delhi University : दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्रा से कथित छेड़छाड़ के मामले में विश्वविद्यालय ने तीन छात्रों के खिलाफ कार्रवाई की है। मुखर्जी नगर में 23 सितंबर की शाम हुई घटना को लेकर दिल्ली पुलिस की ओर से दर्ज प्राथमिकी के आधार पर डीयू ने तीनों छात्रों को तत्काल प्रभाव से उनके पाठ्यक्रम से निलंबित कर दिया है। साथ ही, तीनों छात्रों के विश्वविद्यालय परिसर में प्रवेश पर भी तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है। डीयू के प्रॉक्टर कार्यालय ने सोमवार को इस संबंध में अलग-अलग नोटिस जारी किए हैं।

प्रॉक्टर कार्यालय की ओर से जारी नोटिस के मुताबिक, 23 सितंबर की शाम हुई घटना के संबंध में दिल्ली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की थी। इसी प्राथमिकी के आधार पर विश्वविद्यालय ने संबंधित छात्रों के खिलाफ कार्रवाई की है। नोटिस में कहा गया है कि छात्रों के खिलाफ यह कार्रवाई दिल्ली विश्वविद्यालय अधिनियम, 1922 के अध्यादेश 15-बी की धारा 3(ई) के तहत की गई है। कार्रवाई को सक्षम प्राधिकारी की मंजूरी भी प्राप्त है।

तीनों छात्रों के नाम नोटिस में दर्ज

विश्वविद्यालय की ओर से जारी नोटिस में विधि केंद्र-दो के एलएलबी छात्र अभिमन्यु कुमार, अभिनव कुमार और नमन का नाम दर्ज है। तीनों छात्रों को उनके पाठ्यक्रम से तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के साथ डीयू परिसर में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। प्रॉक्टर कार्यालय के अनुसार, 23 सितंबर की घटना से संबंधित प्राथमिकी के आधार पर कुल तीन छात्रों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

परिसर में प्रवेश पर भी प्रतिबंध

विश्वविद्यालय ने निलंबन के साथ तीनों छात्रों के डीयू परिसर में प्रवेश पर भी रोक लगा दी है। प्रॉक्टर कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि यह प्रतिबंध भी अध्यादेश 15-बी के प्रावधानों के तहत तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है। विश्वविद्यालय की ओर से जारी आदेश में 23 सितंबर की घटना से संबंधित दिल्ली पुलिस की प्राथमिकी को छात्रों के खिलाफ की गई कार्रवाई का आधार बनाया गया है।

Sumant Chaudhary