DU UG Admission : 16 अगस्त से शुरू होगा अपग्रेड राउंड-2, 23 से स्पॉट राउंड

Summary :

Delhi University : दिल्ली विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के स्नातक दाखिले के लिए अपग्रेड राउंड-2, सीडब्ल्यू, ईसीए, स्पोर्ट्स और परफॉर्मेंस बेस्ड प्रोग्रामों के राउंड-2 तथा स्पॉट एडमिशन राउंड-1 का कार्यक्रम जारी कर दिया है। विश्वविद्यालय की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार अपग्रेड और प्रिफरेंस रीऑर्डर की विंडो 16 अगस्त से 17 अगस्त रात 12 बजे तक खुली रहेगी। अपग्रेड सीटों का आवंटन और ऑटो-एक्सेप्टेंस 19 अगस्त को घोषित किया जाएगा। इसी दिन सीडब्ल्यू, ईसीए, स्पोर्ट्स और परफॉर्मेंस बेस्ड प्रोग्रामों के राउंड-2 का परिणाम भी जारी होगा। अभ्यर्थियों को आवंटित सीट स्वीकार करने के लिए 20 अगस्त रात 12…

Delhi University : दिल्ली विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के स्नातक दाखिले के लिए अपग्रेड राउंड-2, सीडब्ल्यू, ईसीए, स्पोर्ट्स और परफॉर्मेंस बेस्ड प्रोग्रामों के राउंड-2 तथा स्पॉट एडमिशन राउंड-1 का कार्यक्रम जारी कर दिया है। विश्वविद्यालय की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार अपग्रेड और प्रिफरेंस रीऑर्डर की विंडो 16 अगस्त से 17 अगस्त रात 12 बजे तक खुली रहेगी।

अपग्रेड सीटों का आवंटन और ऑटो-एक्सेप्टेंस 19 अगस्त को घोषित किया जाएगा। इसी दिन सीडब्ल्यू, ईसीए, स्पोर्ट्स और परफॉर्मेंस बेस्ड प्रोग्रामों के राउंड-2 का परिणाम भी जारी होगा। अभ्यर्थियों को आवंटित सीट स्वीकार करने के लिए 20 अगस्त रात 12 बजे तक का समय मिलेगा। कॉलेज ऑनलाइन आवेदन का सत्यापन और अनुमोदन 21 अगस्त रात 12 बजे तक करेंगे। वहीं फीस जमा करने की अंतिम तारीख 22 अगस्त रात 12 बजे तक है।

23 अगस्त से स्पॉट राउंड-1

डीयू 23 अगस्त को रिक्त सीटों को जारीकरेगा। अभ्यर्थी अपने डैशबोर्ड से 23 अगस्त से 24 अगस्त रात 12 बजे तक स्पॉट राउंड के लिए आवेदन कर सकेंगे। स्पॉट राउंड-1 का आवंटन 25 अगस्त को होगा। सीट स्वीकार करने की अंतिम तारीख 27 अगस्त रात 12 बजे है। कॉलेजों को सत्यापन और अनुमोदन 28 अगस्त शाम 5 बजे तक करना होगा, जबकि फीस जमा करने की अंतिम तारीख 29 अगस्त रात 12 बजे निर्धारित है।

विश्वविद्यालय के अनुसार 22 अगस्त तक किसी कॉलेज में दाखिला नहीं लेने वाले सीएसएएस-यूजी अभ्यर्थी स्पॉट राउंड में भाग ले सकेंगे। स्पॉट राउंड में आवंटित सीट स्वीकार करना अनिवार्य होगा। सीट स्वीकार नहीं करने पर यूजी दाखिले की पात्रता समाप्त हो जाएगी। वहीं स्पॉट राउंड में अपग्रेड और विड्रॉ का विकल्प नहीं होगा और आवंटित सीट अंतिम मानी जाएगी।

Sumant Chaudhary