नजफगढ़ के शहरी गांवों को मेट्रो से जोड़ने वाली दिल्ली मेट्रो की करीब 4.2 किलोमीटर लंबी ग्रे लाइन चार अक्टूबर से शुरू हो जाएगी। इस गलियारे में द्वारका, नंगली और नजफगढ़ तीन स्टेशन हैं जिसमें द्वारका स्टेशन पर ब्लू लाइन के लिए इंटरचेंट है।
दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को बताया कि दिल्ली मेट्रो का द्वारका-नजफगढ़ गलियारा चार अक्टूबर से आधिकारिक तौर पर शुरू होगा। केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य एवं नागर विमानन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हरदीप सिंह पुरी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ट्रेन को हरि झंडी दिखा कर रवाना करेंगे।
हरियाणा चुनाव : दंगल में BJP ने उतारे 78 उम्मीदवार, जानिए किसे- कहां से मिला टिकट
डीएमआरसी के निगमित संचार के कार्यकारी निदेशक अनुज दयाल ने बताया कि मेट्रो भवन में दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर ट्रेन को हरि झंडी दिखा के रवाना करने का कार्यक्रम आयोजित होगा। इसके बाद उसी दिन शाम में पांच बजे से सेवा आम लोगों के लिए शुरू हो जाएगी।
इस खंड के खुलने के बाद, दिल्ली मेट्रो का नेटवर्क 377 किलोमीटर का हो जाएगा जिसमें 274 स्टेशन हैं। इनमें नोएडा-ग्रेटर नोएडा की एक्वा लाइन भी शामिल है। दयाल ने बताया कि ग्रे लाइन 4.295 किलोमीटर लंबी है। इसमें से 2.57 किलोमीटर का हिस्सा जमीन से ऊपर है जबकि 1.5 किलोमीटर लाइन जमीन से नीचे है।


Download Android App
Download iOS App



