झुग्गी-कलस्टर वालों को ईडब्ल्यूएस फ्लैट देगा डीडीए

Summary :

NULL

नई दिल्ली: दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) झुग्गी-कलस्टर में रहने वाले लोगों के लिए ईडब्ल्यूएस श्रेणी के करीब आठ हजार फ्लैटों का निर्माण कर रहा है। ये फ्लैट कालकाजी, आशोक विहार और कठपुतली कॉलोनी में बनाये जा रहे हैं। इन सिटू (जहां पुराना मकान वहीं फ्लैट) आधार पर बनाये जा रहे सभी फ्लैट अगले दो साल में तैयार कर लिए जाएंगे।

दिल्ली विकास प्राधिकरण के आवास विभाग से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि उक्त तीनों स्थानों पर झुग्गी-कलस्टर स्थित हैं जहां हजारों लोग रहते हैं। प्राधिकरण इन लोगों को आवास देने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी प्रतिबद्धता के तहत कालकाजी में तीन हजार, अशोक विहार में 1700 तथा कठपुतली कॉलोनी में 3080 ईडब्ल्यूएस श्रेणी के फ्लैटों का निर्माण किया जा रहा है। कालकाजी में जून अंत तक फ्लैटों का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा।

अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।

Desk Team