नई दिल्ली : माइक्रोसॉफ्ट के आउटलुक तथा अन्य सेवाओं पर अब 15 भारतीय भाषाओं में ई-मेल एड्रेस बनाये जा सकेंगे। सॉफ्टवेयर निर्माता कंपनी माइक्रोसॉफ्ट इंडिया ने आज प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि उसने अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के मौके पर भारतीय ग्राहकों को यह तोहफा दिया है।
कंपनी के ई-मेल ऐप तथा सेवाओं जैसे ऑफिस 365, आउटलुक 2016, आउटलुकडॉटकॉम, एक्सचेंज ऑनलाइन एवं एक्सचेंज ऑनलाइन प्रोटेक्शन (ईओपी) के लिए उपलब्ध होगी। माइक्रोसॉफ्ट ने बताया कि उपभोक्ता पहली बार अपने पीसी पर आउटलुक खातों के लिए स्थानीय भाषा के ई-मेल एड्रेस का इस्तेमाल कर सकेंगे। आउटलुक ऐप के लिए एंड्रॉयड एवं आईओएस ऑपरेटिंग सिस्टम पर इन सभी भाषाओं में ई-मेल एड्रेस बनाया जा सकेगा।
ये 15 भाषाएँ हिंदी, बोडो, डोगरी, कोंकणी, मैथिली, मराठी, नेपाली, सिंधी, बंगला, गुजराती, मणिपुरी, पंजाबी, तमिल, तेलुगू और उर्दू हैं।
देश और दुनिया का हाल जानने के लिए जुड़े रहे पंजाब केसरी के साथ।


Download Android App
Download iOS App



