हिमाचल प्रदेश में मामूली तीव्रता का भूकंप 

Summary :

NULL

शिमला : हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में सोमवार की दोपहर को मामूली तीव्रता का भूकंप आया। अधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि कंप से जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। शिमला मौसम केंद्र के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया ‘‘सोमवार को दोपहर दो बज कर 22 मिनट पर आए भूकंप की तीव्रता 3.7 दर्ज की गई।

उन्होंने बताया कि भूकंप का केंद्र सिरमौर से 10 किमी उत्तर पूर्व में था। भूकंप के बाद आसपास के इलाकों में हल्के झटके महसूस किए गए। सिंह ने बताया कि हिमाचल प्रदेश का ज्यादातर हिस्सा भूगर्भीय हलचल की दृष्टि से संवेदनशील जोन में आता है।

Desk Team