Anup Jalota की पहली पत्नी ने दिया जसलीन के साथ अफेयर पर कुछ ऐसा रिएक्शन

Summary :

टीवी जगत का सबसे विवादित रिएलिटी शो बिग बॉस 12 अपने नए सीजन के पहले दिन से ही लगातार चर्चा में हैं। वहीं 65 साल के Anup Jalota ने अपनी 28 साल की दोस्त

टीवी जगत का सबसे विवादित रिएलिटी शो बिग बॉस 12 अपने नए सीजन के पहले दिन से ही लगातार चर्चा में हैं। बिग बॉस के प्रीमियर पर जहां हर कोई इस घर की आने वाली जोडिय़ों और सेलीब्रिटीज को लेकर काफी ज्यादा उत्साहित थे वहीं 65 साल के Anup Jalota ने अपनी 28 साल की दोस्त के साथ ऐसी एंट्री ली कि सब देखते ही रह गए।

अब हाल ही में भजन सम्राट Anup Jalota और उनकी 28 साल की शिष्य और गर्लफें्रड जसलीन सोशल मीडिया पर खूब छाएं हुए हैं। केवल इतना ही नहीं बिग बॉस 12 के सबसे मशहूर कंटेस्टेंट बन चुके अनूप जलोटा और उनकी गर्लफें्रड जसलीन के रिश्ते को लेकर हर रोज एक नई बात सामने आ रही है।

https://www.instagram.com/p/Bn7yCLtgwOh/?utm_source=ig_embed

अनूप जलोटा की पहली पत्नी का रिएक्शन आया सबके सामने

इसी बीच Anup Jalota की पहली पत्नी सोनाली राठौड़ का रिएक्शन भी सामने आया है। सूत्रों के अनुसार सोनाली ने कहा कि वह अपने पूर्व पति के बारे में क्यों सोचेंगी?

सोनाली ने कहा कि वह उस रिश्ते से आगे बढ़ चुकी हैं और वह अपनी जिंदगी में खुश हैं। सोनाली ने सिर्फ अनूप को उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।बता दें जहां अनूप जलोटा और जसलीन के रिश्‍ते के खुलासे से सभी अचंभे में थें। वहीं जसलीन का परिवार भी अभी तक इस सब से अनजान ही थी।

https://www.instagram.com/p/BlH5ADGhA7L/?utm_source=ig_embed

https://www.instagram.com/p/Bj9Q8fvluuE/?utm_source=ig_embed

कुछ दिनों पहले जसलीन के पिता ने दोनों के रिश्तें को लेकर अपनी बात बोली थी। बिग बॉस 12 में अपनी बेटी को देखकर जसलीन मथारू के पिता केसर मथारू ने अपनी प्रतिक्रिया दी थी। बेटी के इस खुलासे से पिता भी काफी ज्यादा शॉक्ड हैं।

https://www.instagram.com/p/Bn7zfJZHe63/?utm_source=ig_embed

बता दें चाहे बिग बॉस 12 में आने के बाद से ही Anup Jalota और जसलीन मथारू ने अपने रिश्ते को इस दुनिया के आगे कबूल कर लिया हो लेकिन दुनिया वाले अभी भी इस रिश्ते को मानने के लिए तैयार नहीं और यही वजह है कि यह दोनों सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रहे हैं।

https://www.instagram.com/p/Bn3oWHsAToG/?utm_source=ig_embed

Desk Team