राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में नोएडा के निकट बुधवार रात 3.2 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केन्द्र ने बताया कि भूकंप का केन्द्र गौतमबुद्ध नगर जिले में नोएडा के 19 किलोमीटर दक्षिण पूर्व में था।
केन्द्र ने बताया कि भूकंप के झटके रात 10 बज कर 42 मिनट पर महसूस किए गए। भूकंप का केन्द्र जमीन से चार किलोमीटर की गहराई पर था। शुरुआती जानकारी में किसी नुकसान की खबर नहीं है। लोग अपने अपने घरों से बाहर निकल आए। एक हफ्ते में दूसरी बार नोएडा में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।
गौरतलब है कि इससे पहले 29 मई को रोहतक और हरियाणा में क्रमश: 4.6 और 2.9 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।बता दें कि पिछले कई महीनों से दिल्ली-एनसीआर में कुछ दिनों के अंतराल में भूकंप के झटके महसूस किए जा रहे हैं। कोरोना वायरस और अब इन भूकंप के झटकों के कारण लोगों के मन में भी खौफ का माहौल बना हुआ है।


Download Android App
Download iOS App



