जहां एक तरफ राजधानी में रविवार देर रात लोग नए साल के जश्न में डूबे हुए थे। वही , दूसरी तरफ दिल्ली-एनसीआर के इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं ।
खबरों के अनुसार , बताया जा रहा है कि राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि देर रात करीब करीब 1.19 बजे 3.8 तीव्रता का भूकंप आया। इसका केंद्र हरियाणा के झज्जर में था इसकी गहराई जमीन से 5 किमी नीचे थी।
वही इस भूकंप से अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना भी नहीं आई है। बता दे कि दिल्ली में पिछले कुछ महीनों में कई भूकंप आ चुके हैं। बीते 15 दिनों के भीतर हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में चार बार भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। बीते 26 दिसंबर को कांगड़ा में 2.8 की तीव्रता का भूकंप आया था। 21 दिसंबर 2022 को लाहौल-स्पीति जिले में 2.6 और 16 दिसंबर को किन्नौर में 3.4 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।
वैज्ञानिकों की मानें तो धरती के भीतर की प्लेटों में घर्षण के कारण भूकंप के झटके महसूस किए जाते हैं। भूकंप के दौरान धरती के भीतर की ऊर्जा बाहर निकलती है।


Download Android App
Download iOS App



