Eid-ul-Adha 2026: ईद-उल-अजहा के मौके पर दिल्ली पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है और शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए अतिरिक्त बलों की तैनाती, फ्लैग मार्च, दंगा-रोधी वाहन की व्यवस्था की गई है और सोशल मीडिया की निगरानी बढ़ा दी गई है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, पूरी दिल्ली के संवेदनशील इलाकों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, जहां व्यापक तैनाती और समन्वय अभ्यास जारी हैं।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
पुलिस उपायुक्त राहुल अलवाल ने मीडिया को बताया कि जिले में लगभग 1,100 पुलिस कर्मियों के साथ 23 अतिरिक्त कंपनियों को तैनात किया गया है। उन्होंने कहा, ईद-उल-अजहा से पहले क्षेत्र की संवेदनशीलता को देखते हुए हमने उत्तर-पूर्वी दिल्ली में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है। सुरक्षा व्यवस्था रात से लागू रहेगी। अलवाल ने बताया कि सुबह पांच बजे से ही सभी प्रमुख नमाज स्थलों और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस तैनात की जाएगी, जिनमें मंदिरों के आसपास के क्षेत्र भी शामिल हैं।
#WATCH दिल्ली: ईद-उल-अज़हा 2026 से पहले, पुलिस ने चावड़ी बाज़ार मेट्रो स्टेशन के पास स्थित चावड़ी बाज़ार चौक से फ्लैग मार्च निकाला।
सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट ADCP ऋषि कुमार सिंह ने बताया, “कल बकरीद के से पहले आज फ्लैग मार्ग निकाला जा रहा है। सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट में जहां मिली हुई… pic.twitter.com/i1URgrUoOV
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 27, 2026
Delhi Police : सोशल मीडिया पर कड़ी नजर
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, “विशेष टीमें सोशल मीडिया मंच पर नजर रख रही हैं ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोई भी आपत्तिजनक पोस्ट, अफवाहें, भड़काऊ संदेश या कुर्बानी के वीडियो ऑनलाइन अपलोड या प्रसारित न हों। सोशल मीडिया के माध्यम से शांति भंग करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।” पुलिस के अनुसार, त्योहार के दौरान विभिन्न सोशल मीडिया मंचों और संदेश भेजने वाली ‘ऐप’ पर निगरानी रखने के लिए साइबर टीमों को तैनात किया गया है।

Eid-ul-Adha 2026: शांति बनाए रखने की अपील: डीसीपी
द्वारका में, पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) कुशल पाल सिंह ने एक बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें 150 से अधिक मस्जिद इमामों और समुदाय के प्रतिनिधियों के साथ-साथ एसीपी और एसएचओ भी शामिल हुए। बैठक के दौरान, पुलिस ने समारोहों के दौरान कानून व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन, यातायात विनियमन और सार्वजनिक सुरक्षा से संबंधित व्यवस्थाओं पर चर्चा की। वरिष्ठ अधिकारियों ने समुदाय के नेताओं से अपील की कि वे पुलिस के साथ सहयोग करें, अफवाहें या गलत सूचना फैलाने से बचें और त्योहार के दौरान शांति और भाईचारे को बढ़ावा दें।


Download Android App
Download iOS App




