IMD Rain Alert: भारत के अधिकांश शहरों के तापमान 45 से 47 डिग्री के बीच दर्ज किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश के कई जिलों में इस समय प्रचंड गर्मी पड़ रही है। सबसे अधिक तापमान बांदा जिले में दर्ज किया गया, जहां लोगों को भीषण गर्मी और हीटवेव का सामना करना पड़ा। वहीं, बीते 2 दिनों में आंधी-तूफान और बारिश ने लखीमपुर, गोंडा और सीतापुर में भारी नुकसान पहुंचाया है। इन प्राकृतिक घटनाओं में 8 लोगों की जान गई है, जबकि कई जगहों पर फसलों और संपत्ति को भी नुकसान हुआ।
मुख्यमंत्री ने दिए राहत कार्य तेज करने के आदेश
हालात को देखते हुए, मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को राहत और बचाव कार्यों में तेज़ी लाने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा, प्रभावित परिवारों और किसानों को हर संभव मदद देने का आश्वासन भी दिया गया है। मौसम विभाग ने 28 मई से 30 मई तक पूरे यूपी के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश, बिहार, झारखंड , उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, दिल्ली, हरियाणा, पश्चिम बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा, पूर्वोत्तर राज्यों के कुछ हिस्सों में बारिश, धूल भरी आंधी और ओलावृष्टि के आसार हैं।
Delhi UP Bihar Weather Update: इन राज्यों में बारिश के आसार

मौसम विभाग के मुताबिक़, एक दिन बाद यानी गुरुवार से कई राज्यों में तेज बारिश हो सकती है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण इन राज्यों में बारिश होने की संभावना है, जो बंगाल की खाड़ी से पूर्वी भारत होते हुए उत्तर भारत की तरफ बढ़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब और हरियाणा के ऊपर बन रहे चक्रवाती हवाओं के सिस्टम की वजह से 28 मई की शाम से मौसम अचानक बदलने के आसार हैं। बारिश के बाद इन राज्यों के तापमान में गिरावट आने और लोगों को गर्मी से राहत मिलने की संभावना है।


Download Android App
Download iOS App




