नोएडा : थाना सूरजपुर क्षेत्र के सेक्टर 137 स्थित पूर्वांचल रॉयल पार्क सोसायटी में बुजुर्ग ने 16वीं मंजिल पर स्थित फ्लैट से छलांग लगाकर कथिततौर पर खुदकुशी कर ली। थाना सूरजपुर के प्रभारी निरीक्षक मुनीष चौहान ने बताया कि सेक्टर 137 स्थित पूर्वांचल रॉयल पार्क सोसायटी में एस के सूद (72वर्ष) अपने परिवार के साथ रहते थे।
मंगलवार सुबह उन्होंने 16वीं मंजिल पर स्थित अपने फ्लैट स छलांग लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस यह जानने का प्रयास कर रही है कि बुजुर्ग ने छलांग लगाकर आत्महत्या की है या वह वहां से गिर गए। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


Download Android App
Download iOS App



