चुनाव आयोग ने किया ऐलान- कर्नाटक में 12 मई को होगा मतदान, 15 को मतगणना

Summary :

NULL

नई दिल्ली : चुनाव आयोग ने कर्नाटक में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए आज तारीखों का ऐलान कर दिया। पूरे कर्नाटक में एक साथ 12 मई को वोट डाले जाएंगे और 15 मई को वोटों की गिनती होगी।  चुनाव आयोग के मुताबिक 17 अप्रैल से 24 अप्रैल तक नामांकन भरे जाएंगे।  इसके बाद 25 अप्रैल को नामांकन पत्र की जांच की जाएगी, जिसके बाद 27 अप्रैल तक उम्मीदवार अपना नाम वापिस ले सकेंगे।

चुनाव आयोग के मुताबिक कर्नाटक में 4 करोड़ 96 लाख वोटर हैं. 97 फीसदी मतदाताओं के फोटो पहचान पत्र जारी कर दिए गए हैं। इस बार कर्नाटक में 56 हजार पोलिंग बूथ बनाए जाएंगे।  28 मई से पहले सभी प्रक्रियाएं पूरी कर ली जाएंगी। मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि कर्नाटक की जनसंख्या का 72 फीसदी लोग वोटर हैं।  चुनाव की तारीखों का ऐलान होते ही आज से कर्नाटक में चुनाव आचार संहिता लागू हो गया है।  यही नहीं, जब तक चुनाव ना हो जाए तब तक रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक लाउडस्पीकर पर बैन लगा दिया गया है।

मुख्य चुनाव आयुक्त ओमप्रकाश रावत ने बताया कि इस बार चुनावी खर्च पर आयोग का खास ध्यान रहेगा, सभी पार्टियों पर हमारी नजर रहेगी।  एक उम्मीदवार चुनाव में 28 लाख रुपये से ज्यादा खर्च नहीं कर पाएंगे। दरअसल कर्नाटक की मौजूदा (13वीं) विधानसभा का पांच वर्ष का कार्यकाल तीन जून को पूरा हो रहा है।  माना जा रहा है कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव की घोषणा की संभावना है।

कर्नाटक में कुल लोकसभा सीट

225 सदस्यीय विधानसभा की 224 सीट के लिए चुनाव होता है जबकि एक सीट पर एंग्लो-इंडियन समुदाय से सदस्य मनोनित होता है।  चुनाव प्रचार में तमाम दल अभी से लग गए हैं।  मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के नेतृत्व में कांग्रेस अपना किला बचाने में जुटी है तो वहीं बी. एस. येदियुरप्पा को सीएम फेस बनाकर बीजेपी भी मैदान में डट गई है।  जेडीएस बसपा के साथ गठबंधन कर चुनाव मैदान में उतरने जा रही है।

अधिक जानकारियों के लिए यहां क्लिक करें।

Desk Team