केरल के मदावूर स्थित एक रेडियो स्टूडियो में रेडियो जॉकी की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। राजेश नाम के रेडियो जॉकी की अज्ञात हमलावरों ने सोमवार की देर रात तिरुअनन्तपुरम के मदावूर में अपने स्टूडियो में ही धारदार हथियार से हत्या कर दी। वहीं राजेश के दोस्त कुट्टन पर हमला कर दिया। हमले कुट्टन घायल हो गया। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है।
पुलिस ने बताया कि जब अज्ञात हमलावरों ने हमला किया, तब 36 वर्षीय राजेश अपने दोस्त के साथ तिरुअनन्तपुरम के अपने स्टूडियो में थे। दोनों करीब 2 बजे एक स्टेड प्रोग्राम करने के बाद लौटे थे और अपने स्टूडियो में उपकरणों को गाड़ी से उतार कर रख रहे थे, तभी हमलावरों के ग्रुप ने धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिसमें राजेश की मौत हो गई।
राजेश इस हमले में बुरी तरह से घायल हो गया था, जिसके बाद उसकी मौत हो गई, वहीं उसके दोस्त का इलाज वहां के स्थानीय अस्पताल में चल रहा है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है और हमलावरों की शिनाख्त करने में जुटी है।
अधिक जानकारियों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



