नई दिल्ली : नामी उद्योगपति रॉबर्ट वाड्रा ने लोकसभा चुनाव लड़ने को लेकर लगाई जा रहीं अटकलों पर विराम लगाते हुए साफ कर दिया कि वह फिलहाल चुनाव नहीं लड़ने वाले। राबर्ट वाड्रा ने फेसबुक पर लिखे अपने पोस्ट में कहा कि जब तक अपने खिलाफ लगे सभी आरोपों से मैं बरी नहीं हो जाता तब तक मैं चुनाव नहीं लड़ूंगा। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा कि मैं अपने महान राष्ट्र के विभिन्न शहरों के लोगों के प्यार से अभिभूत हूं, जो चाहते हैं कि मैं उनके क्षेत्रों में एक बेहतर बदलाव के लिए उनका प्रतिनिधत्व करूं और चुनाव लड़ूं।
मुझे याद है जब मैंने अपनी मां और राहुल के लिए देश के विभिन्न हिस्सों में, यूपी में दूरस्थ क्षेत्रों में चुनाव प्रचार के लिए कड़ी मेहनत और प्रयास किए थे। मैं खुद को बहुत भाग्यशाली मानता हूं। जब मैंने गांववासियों की सादगी, उनके सम्मान और प्यार को देखा जो मैंने हफ्तों उनके बीच जाकर कमाए थे और कई किलोमीटर की दूरी तय की थी। मैंने कोशिश की कि उनके मुद्दों को सुनूं और उन्हें हल कर सकूं। आज उन जगहों में विकास और उन्नति देखकर खुशी होती है।
उन्होंने लिखा कि मैं वर्षों से लोगों की मदद और सेवा कर रहा हूं, और निश्चित रूप से एक बड़े मंच पर लोगों की सेवा करना चाहता हूं, परंतु पहले मेरे ऊपर लगाए गए सभी झूठे आरोप खत्म हो जाएं। मेरा सत्य पर विश्वास है। मैं देश में बेहतर बदलाव और देश के विकास में सहयोग कर उसका हिस्सा बन अपनी सेवा देश के लिए समर्पित करना चाहूंगा।


Download Android App
Download iOS App



