DELHI AIRPORT : दिल्ली हवाई अड्डे पर दो विमान आपस में टकराने से बचे

Summary :

दिल्ली हवाईअड्डे पर बुधवार सुबह एक बड़ी दुर्घटना टल गई। हुआ यू की एक एयर लाइन के विमान को उडान भरने की आज्ञा दे दी गई थी

दिल्ली हवाईअड्डे पर बुधवार सुबह एक बड़ी दुर्घटना टल गई। हुआ यू की एक एयर लाइन के विमान को उडान भरने की आज्ञा दे दी गई थी वही दूसरी और एक दूसरा विमान उतरने की तैयारी में था।  एटीसी के निर्देश के बाद उड़ान रद्द कर दी गई।  दरअसल दिल्ली से बागडोगरा की फ्लाइट यूके725 हाल – फ़िलहाल में उद्घाटन किए गए रनवे से उड़ान भर रही थी। उसी वक्त अहमदाबाद से दिल्ली की फ्लाइट बराबर वाले रनवे पर  उतरने के बाद उसी रनवे के अंतिम  की तरफ बढ़ रही थी।  
एटीसी की सतर्क कार्यशैली 
एक अधिकारी ने मीडिया  को बताया कि “दोनों फ्लाइट को एक ही समय में अनुमति दी गई थी लेकिन एटीसी ने तुरंत नियंत्रण ले लिया।  ड्यूटी पर तैनात एटीसी (एयर ट्रैफिक कंट्रोल) अधिकारी ने विस्तारा की उड़ान को उड़ान रद्द करने के लिए कहा।   उड़ान रद्द होने के बाद दिल्ली-बागडोगरा फ्लाइट तुरंत पार्किंग एरिाय में लौट आई।   अधिकारियों ने बताया कि फ्लाइट में फिर से ईंधन भरा गया था, ताकि अगर पायलट को बागडोगरा में खराब मौसम का सामना करना पड़े तो वापस दिल्ली लौटने के लिए विमान में पर्याप्त मात्रा में ईंधन हो। साथ ही ब्रेकिंग सिस्टम भी चेक किया गया।  
टाला बड़ा हादसा 
एयरपोर्ट अधिकारियों केअनुसार  अगर उड़ान भर रही फ्लाइट को सही समय पर नहीं रोका जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था। मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के अनुसार, टेक-ऑफ और लैंडिंग की प्रक्रिया के दौरान किसी भी विमान या वाहन की आवाजाही की अनुमति नहीं है।  

Desk Team