झारखंड के पलामू जिले में शुक्रवार को 35 साल के एक इंजीनियर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। शख्स को उस समय गोली मारी गई, जब वह अपने बच्चे को स्कूल बस की ओर ले जा रहा था।
सुधीर कुमार रोशन को सिर और कमर में गोली लगी और उन्हें इलाज के लिए रांची ले जाने के दौरान मौत हो गई। एक अन्य घटना में रांची पुलिस ने महेंद्र प्रसाद महिला कॉलेज के पास एक शख्स का शव बरामद किया। उसकी चाकुओं से गोदकर हत्या की गई थी।


Download Android App
Download iOS App



