बिहार की राजधानी पटना से दरभंगा जा रही एक यात्री बस शुक्रवार को पटना के अगमकुंआ थाना क्षेत्र में 15 फीट गहरी खाई में जा गिरी, जिससे तीन लोगों की मौत हो गई जबकि 25 से ज्यादा लोग घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, पटना के मीठापुर बस स्टैंड से यात्रियों को लेकर एक बस दरभंगा की ओर जा रही थी तभी धनुकी मोड के पास बस चालक का बस से नियंत्रण हट गया और बस सड़क किनारे 15 फीट गहरी खाई में जा गिरी।
पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मनु महाराज ने बताया कि दुर्घटना में अब तक तीन लोगों की मौत की खबर है जबकि 25 लोग घायल हुए हैं। उन्होंने बताया कि स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायलों को पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (पीएमसीएच) और नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एनएमसीएच) में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान अब तक नहीं हुई है। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।


Download Android App
Download iOS App



